फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Radhika first in the senior category of drug addiction competition

Hamirpur (Himachal) News: नशा निवारण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राधिका प्रथम

Sun, 29 Jun 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Radhika first in the senior category of drug addiction competition
करोट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के उपरांत विद्यार्थियों को सम्मानित करते अध्यापक एवं न्यास के
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में संजीवनी परमार्थ न्यास डिडवीं टिक्कर की ओर से नशा निवारण और सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। न्यास के अध्यक्ष बलदेव धीमान ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है।
विज्ञापन

यह व्यक्तिगत जीवन को ही नहीं, बल्कि समाज व देश के भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। इन सबसे मुक्ति पाने के लिए हमें योग शिक्षा व योगासन आदि का अभ्यास करना चाहिए। प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग से 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नशा निवारण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राधिका शर्मा प्रथम, आदर्श ठाकुर द्वितीय जबकि दिव्यांशा ने तृतीय कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, कृतिका द्वितीय व अर्णव ने तृतीय, सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में मुकेश प्रथम, स्नेहा द्वितीय व अर्पिता तृतीय, वरिष्ठ वर्ग में वंश कुमार प्रथम, सुजल द्वितीय व मोहित ने तृतीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

इसके साथ प्राथमिक विंग से मानसी प्रथम, अवनि द्वितीय और अवनि ठाकुर तृतीय रही। न्यास की ओर से विजेता प्रतिभागियों को नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने आयोजन को लेकर न्याय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed