फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rabies spreads through bites of infected animals: Verma

संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है रैबीज : वर्मा

Sun, 28 Sep 2025 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:17 AM IST
विज्ञापन
Rabies spreads through bites of infected animals: Verma
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल में विश्व रेबीज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी सहि
ताल विद्यालय में मनाया जिला स्तरीय रैबीज दिवस मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ताल (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल में जिला स्तरीय विश्व रैबीज दिवस मनाया गया। इस मौके पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को रैबीज के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रैबीज एक ऐसा वायरस है जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। दुनिया में आज भी कई हजार मौतें जानवरों, कुत्तों के

काटने से हुए रैबीज संक्रमण से होती हैं। भारत में भी रैबीज से मौतें हो रही हैं। अगर कोई जानवर काटता है तो सबसे पहले साबुन पानी से घाव को कम से कम 15 मिनट धोएं। उसके बाद एंटीसेप्टिक ईथनोल बीटाडीन से अच्छी तरह साफ करें। घाव को बांधें नहीं, खुला रखें। उसके बाद तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। एंटी रैबीज के टीके और इलाज पूरा करवाएं।
विज्ञापन

इस बीमारी की रोकथाम के लिए पालतू जानवर घर लाने से पहले रैबीज रोधी टीका लगवाएं। उसके बाद तीन महीने की उम्र पर टीका लगवाएं। उसके बाद हर साल टीकाकरण करवाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग कुत्ते या बंदर के काटने पर घरेलू उपचार करने लग जाते हैं। इससे रैबीज का खतरा बढ़ जाता है । समय पर टीकाकरण व इलाज से बचा जा सकता है इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने भी अपने विचार रखे और सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर व स्टाफ सहित 200 के लगभग प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed