{"_id":"5e48293d8ebc3ee5e730db6d","slug":"qurell-hamirpur-hp-news-sml324506589","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में दो लोगों ने धुना गाड़ी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में दो लोगों ने धुना गाड़ी चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत स्थानीय बाईपास के पास पिकअप में सवार दो व्यक्तियों ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में मोहन सिंह पुत्र विक्रमजीत गांव मतेड़ी डाकघर नवाही जिला मंडी ने कहा कि सुभाष चंद व रविंद्र सिंह ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी पिकअप खड़ी कर उसके साथ मारपीट की।
जाहू पुलिस चौकी प्रभारी केवल सिंह ने कहा कि मोहन सिंह अपनी गाड़ी में सुलगवान से वाया जाहू होकर नवाही जा रहा था, तो सुभाष चंद गांव जाहू व रविंद्र सिंह गांव नाल्टी जिला बिलासपुर ने काईपास से कुछ दूरी पर मोहन सिंह की गाड़ी के आगे अपनी पिकअप लगाकर उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में मोहन सिंह के मुंह और शरीर पर चोटें आई हैं। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि मोहन सिंह का मेडिकल करवाकर पुलिस ने सुभाष चंद और रविंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साथ रविंद्र कुमार की गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।