फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   question on hamir utsav

महज रस्म अदायगी को किया हमीर उत्सव : दीपक

Sun, 08 Dec 2019 05:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा ने कहा कि महज रस्म अदायगी को ही हमीर उत्सव का आयोजन किया गया। यह हमीरपुर का एक ऐतिहासिक पर्व था, जिसका यहां के स्थानीय व्यापारियों, कलाकारों, साहित्यकारों, युवाओं सहित आम जनता को हर साल इंतजार रहता था। इस बार भाजपा सरकार ने पहले तो इस आयोजन से कन्नी काटी और निर्धारित तिथियों पर इसका आयोजन नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने जब विरोध किया तो आनन-फानन में दो दिन का आयोजन कर मात्र रस्म अदायगी की गई और लाखों रुपये की फिजूलखर्ची की गई। पूरे उत्सव में यूं लगा जैसे चंद भाजपा पदाधिकारियों के लिए ही इसका आयोजन किया गया था। आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। जिसके चलते आमजन की भागीदारी शून्य थी। सरकार की ओर से सांस्कृतिक संध्याओं में भी एक संध्या पहाड़ी कलाकारों के लिए देने का एलान किया था लेकिन, आयोजन बाहरी कलाकारों का ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed