{"_id":"61c600171dc4b01f656e1f2d","slug":"quarrel-between-students-hamirpur-hp-news-sml394558028","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांगू में सरकारी और निजी स्कूल के छात्रों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांगू में सरकारी और निजी स्कूल के छात्रों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू/हमीरपुर। जिला सोलन के धुंधन और हमीरपुर के मैड़ स्कूल में छात्रों की मारपीट के बाद अब उपमंडल नादौन के कांगू में सरकारी स्कूल और निजी स्कूल के छात्रों में मारपीट का मामला सामने आया है। प्रदेश में बीते तीन दिनों में स्कूली छात्रों की मारपीट की यह तीसरी घटना है। कांगू सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ बस में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की है। निजी स्कूल के छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र का मेडिकल करवाने के उपरांत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों को मौके पर बुलाया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के प्रधानाचार्य रतन जरयाल ने बताया कि स्कूल बंद होने के उपरांत यह घटना हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में संलिप्त छात्रों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
उधर, जिला हमीरपुर के मैड़ सरकारी स्कूल के छात्रों में हुई मारपीट की जांच के लिए शुक्रवार को उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा ने संबंधित स्कूल का दौरा किया और छानबीन की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन कमेटी और मारपीट करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया था। जिसमें सामने आया कि विद्यार्थियों में गाली-गलौज होने के बाद यह मारपीट हुई है।
इस मौके पर दोनों विद्यार्थियों के अभिभावकों ने लिखित रूप में ऐसा दोबारा न होने और आपस में सहमति होने का पत्र दिया है। जिसके बाद समझौता हो गया है। बता दें कि इस मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक छात्र स्कूल मैदान में दूसरे छात्र की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और गालियां भी निकाल रहा है। जबकि उसके साथी छात्र को छुड़ाने की बजाय मारपीट के लिए उकसा रहे हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर दिलबर जीत चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने संबंधित स्कूल में जाकर छानबीन की है। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ है।