फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   quarell cases resitered

नादौन थाना में मारपीट के दो मामले दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन में मारपीट के दो मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में रीता देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी गांव कुठारली डाकघर गौना करौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 जून को उसकी पड़ोसन व उसके परिवार के अन्य सदस्य उनकी लाल लकीर जमीन में बाड़ लगा रहे थे। पूछने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की तथा इसके दाहिने बाजू को चोट पहुंचा दी। दूसरे मामले में नरेश कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी गांव सोरड़ डाकघर जोल सप्पड़ तहसील नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह माता-पिता व परिवार सहित पुश्तैनी मकान में रहते हैं। दो जुलाई को सुबह 11 बजे उसका भाई राकेश कुमार उसकी पत्नी को गाली-गलौज करने लग पड़ा। वह पत्नी सहित अपने कमरे की तरफ जाने लगा तो भाई ने रोककर मारपीट की। इस मारपीट में उन्हें चोटें आईं हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed