फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Purse of three girl students stolen from bus parked at Nadaun bus stand

नादौन बस अड्डे पर खड़ी बस से तीन छात्राओं के पर्स चोरी

Fri, 17 Dec 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
नादौन। स्थानीय बस अड्डे पर खड़ी एक बस से तीन छात्राओं के पर्स चोरी हो गए हैं। तीनों छात्राओं ने बस से चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना नादौन में करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। छात्राओं के पर्स में नकदी और मोबाइल थे। शुक्रवार दोपहर बाद कॉलेज से छुट्टी के बाद जब तीनों छात्राएं नादौन बस अड्डे पर बस में बैठीं तो सीट बुक रखने के लिए तीनों ने अपने पर्स सीट पर रख दिए और कुछ खरीदारी करने बस से उतर गईं। जैसे ही तीनों वापस बस में आईं तो अपने पर्स गायब पाए।
विज्ञापन

काफी देर तक ढूंढने के बाद जब पर्स नहीं मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के दौरान चोरों की लोकेशन नादौन उपडाकघर के नजदीक पाई, परंतु कुछ ही देर में शातिरों ने मोबाइल का स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस पूरा दिन चोरों को ढूंढने में लगी रही, लेकिन इनका कुछ पता नहीं लगा। बीते पंद्रह दिनों में यह ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले भी इसी निजी बस से चोरों ने एक महिला के गहनों तथा नकदी पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर एक सप्ताह पहले सरकारी बस में सवार एक युवती के पैसे चुराने का मामला भी सामने आया था। लोगों का कहना है कि बस अड्डा भीख मांगने वालों की भी भीड़ देखी जा सकती है और कई अंजान लोग बस अड्डे में घूमते देखे जा सकते हैं। उधर, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अंजान व्यक्ति पर नजर रखें तथा पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed