फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Purchase of vermicompost fertilizer from farmers has started, farmers should contact the agriculture department

Hamirpur (Himachal) News: किसानों से वर्मी कंपोस्ट खाद की खरीद शुरू, कृषि विभाग से संपर्क करें किसान

Tue, 18 Mar 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Mar 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों से तीन रुपये प्रति किलो खरीदी जाएगी खाद, पहले जांच की जाएगी
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारी कंपोस्ट की गुणवत्ता करेंगे सुनिश्चित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कृषि विभाग के माध्यम से जिला के किसानों से वर्मी कंपोस्ट/जैविक खाद की खरीद शुरू हो गई है। गोबर से समृद्धि योजना के तहत किसानों से वर्मी कंपोस्ट की खरीद की जाएगी। जैविक खाद को बेचने के लिए किसान संबंधित विकास खंड में विषयवाद विशेषज्ञ और कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
जब कोई पशुपालक वर्मी कंपोस्ट/ जैविक खाद बेचने के लिए संपर्क करेगा तो उस विकास खंड के कृषि अधिकारी किसान के घर जाकर कंपोस्ट का निरीक्षण करेंगे और कंपोस्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। ऐसा करने के लिए कृषि अधिकारी कंपोस्ट का सेंपल भी ले सकते हैं। उसके बाद किसानों की सूची तैयार की जाएगी और बीआर ऑर्गेनिक फर्म को उपलब्ध करवाएंगे ताकि यह फर्म इसकी खरीद कर पैकिंग कर सके।
विज्ञापन

किसान वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद कृषि विभाग की निर्धारित दरों तीन रुपये प्रति किलो पर बेच सकते हैं। उसके बाद फर्म के कर्मी खाद कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाएंगे, वहां से अन्य किसान आठ रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकेंगे। इससे किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी। योजना के संचालन से किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-गोबर से समृद्धि योजना के तहत जिला में वर्मी कंपोस्ट/जैविक खाद की खरीद शुरू हुई है। किसान संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी कंपोस्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।-शशि पाल अत्री, कृषि उपनिदेशक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed