{"_id":"67e2fa69bdab78b65c018a24","slug":"punjab-roadways-buses-reached-hamirpur-bus-stand-on-the-fourth-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151597-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर चौथे दिन पहुंची पंजाब रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर चौथे दिन पहुंची पंजाब रोडवेज की बसें
Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी की बसों के पंजाब में शीशे टूटने के बाद उपजे विवाद के बाद पंजाब रोडवेज की बसें हमीरपुर बस अड्डा में नहीं आ रही थीं। घटना होने के चौथे दिन मंगलवार को बसें हमीरपुर बस अड्डा में पहुंची। पंजाब रोडवेज की करीब तीन बसें हमीरपुर बस अड्डा पहुंचती हैं लेकिन बीते दिनों हुए घटनाओं के कारण बसें नहीं आ रहीं थीं। बसों के नहीं पहुंचने के कारण यात्री भी परेशान हो रहे थे। हालांकि हमीरपुर डिपो की भी तीनें बसें पंजाब सीमा में प्रवेश करती हैं लेकिन ये बसें यात्रियों के लिए नाकाफी साबित हो रही थीं।
मंगलवार को बसें पहुंचने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। पंजाब रोडवेज की बस सुबह 8:40 बजे पर हमीरपुर बस अड्डा से जालंधर रवाना हुई। वहीं एक अन्य बस शाम को पंजाब के लिए गई है। बस अड्डा हमीरपुर प्रभारी रामलाल ने कहा कि पंजाब रोडवेज की बसें कुछ दिनों से नहीं आ रहीं थीं। मंगलवार को बसें आईं और सवारियों को भरकर रवाना हो गईं। हमीरपुर डिपो की बसें नियमित रूप से पंजाब में जा रही हैं।