{"_id":"67e2faa3db6f74b2ac080e34","slug":"punjab-devotee-dies-in-road-accident-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-151587-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत
Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बड़सर सलौणी (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह (46) निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दियोटसिद्ध जा रहे स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में चालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक गुरनाम सिंह के बेटे रेशम सिंह ने कहा कि वह अपने पिता के साथ स्कूटी के माध्यम से चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के बाद दियोटसिद्ध जा रहे थे। दोपहर के समय गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उन्होंने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर गिर गए। जिसके चलते उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर