फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest expressed on dividing Dasmal Dalit colony into two wards

Hamirpur (Himachal) News: दसमल दलित बस्ती को दो वार्ड में बांटने पर जताया विरोध

Wed, 04 Dec 2024 01:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Dec 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Protest expressed on dividing Dasmal Dalit colony into two wards
दसमल बस्ती को दो भागों में विभाजित करने पर विरोध करते ग्रामीण। संवाद
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बलोह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र और जंजघर में बिजली कनेक्शन देने और दलित बस्ती के वार्ड विभाजन की समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से जल्द समस्या हल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मांगपत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि बलोह पंचायत की बस्ती दसमल और बलोह के दलित बस्ती को वार्ड विभाजन के चलते सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। दो भागों में विभाजित होने की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ललिता, उतम दास, नीलम देवी, राके श, प्रदीप, रोशन, रामस्वरूप आदि ने कहा कि समस्त दलित बस्ती को दसमल एवं बलोट वार्ड दो और वार्ड तीन में विभाजित किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें एक ही वार्ड में सम्मिलित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामवासी जंजघर में बिजली का कनेक्शन देने के लिए भी प्रधान को अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जंजघर 2007 से चला हुआ है तथा यहां पर हर साल शिवरात्रि का भंडारा लगाया जाता है। इस जंजघर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। प्रधान को लिखित में अवगत करवाया जा चुका है कि यहां पर बिजली का कनेक्शन लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत हुए उत्तम दास ने कहा कि उनकी बस्ती को पहले एक ही वार्ड में रखा गया था। बाद में दलित बस्ती के लोगों को दो वार्डों में शामिल कर दिया गया। इस कारण इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।


कोट

बलोह पंचायत प्रधान लता जसवाल ने कहा कि पंचायत के तहत दलित बस्ती के वार्ड विभाजन की समस्या को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले हैं। ग्राम सभा में इस मामले पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed