फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest against giving water to Pahlu village from a tank built in Makkar

मक्कड़ में बने टैंक से पाहलू गांव को पानी देने का विरोध

Tue, 08 Jun 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग के मक्कड़ स्थित पानी के टैंक से पाहलू पंचायत को डाली जा रही पानी की पाइप लाइन के विरोध में पंचायत के लोग लामबंद हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में सरकार व संबंधित विभाग से मांग की है कि मक्कड़ में बने टैंक से किसी को पानी की आपूर्ति नहीं होने देंगे। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि मक्कड़-कुढार टैंक से पंचायत के लोगों को सुचारु रूप से पानी नहीं पहुंच रहा तो यहां से किसी दूसरी पंचायत को पानी की सप्लाई देने का क्या औचित्य है। मक्कड़ पंचायतवासी मदन लाल, नीलम, कश्मीर सिंह, मुस्कान, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, स्थानीय निवासी अश्वनी, दीना नाथ मोदगिल, पवन, विक्रम सिंह, सोनू, अशोक, रवि, बलवंत, जसवीर, बबलू, विनोद कुमार धीमान, रघुवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बबली धीमान आदि दो दर्जन लोगों ने मौके पर पहुंच कर पेयजल पाइप डालने का विरोध किया।
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि मक्कड़ पंचायत के गांव कुढ़ार, सासन, सुन्नु, मुसन, चकडाड, मक्कड़, गदियानी, टिक्कर में चौथे या पांचवें दिन पानी की आपूर्ति होती है। अगर इस टैंक से किसी और जगह पानी की आपूर्ति की जाती तो इन गांवों में भी पानी की भयंकर समस्या पैदा हो जाएगी, जबकि मक्कड़ गांव के लोगों ने अपनी निजी भूमि विभाग को टैंक निर्माण के लिए दान में दी थी। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि मक्कड़ स्थित टैंक से किसी और जगह पानी शिफ्ट न किया जाए अन्यथा वे लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजीव सहगल ने बताया कि पाहलू के लिए पानी का पाइप डालने की डीपीआर बनी है। मक्कड़ पंचायत के लोगों ने उनके पास अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed