{"_id":"602d5ae58ebc3ee90413e057","slug":"protest-against-fee-taken-in-interview-hamirpur-hp-news-sml3613431183","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार के बीच फीस लेने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार के बीच फीस लेने का विरोध
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में निजी कंपनी ने सेल्स एग्जिक्युटिव और वेलनेस एडवाइजर सहित 30 अन्य पदों के लिए साक्षात्कार लिए। इस मौके पर करीब चार दर्जन अभ्यर्थी मौजूद रहे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने 12 अभ्यर्थियों का चयन भी किया है।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से दो सौ रुपये फीस लेने पर विवाद खड़ा हो गया। एक चयनित अभ्यर्थी ने इसका विरोध किया। अभ्यर्थी के विरोध के बाद रोजगार कार्यालय के अधिकारियों ने कंपनी के प्रतिनिधियों को बताया कि यहां निशुल्क साक्षात्कार लेने हैं। अगर कोई चयन प्रक्रिया या पंजीकरण फीस है तो जब अभ्यर्थी कंपनी में ज्वाइन करेगा, तब उसके वेतन से यह दो सौ रुपये काटे जा सकते हैं।
इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने शेष अभ्यर्थियों से राशि नहीं ली। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि 200 रुपये पंजीकरण फीस उन अभ्यर्थियों से ली जानी थी, जो कंपनी में चयनित हुए हैं। लेकिन रोजगार कार्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार यह फीस मौके पर नहीं ली गई। जब भी अभ्यर्थी ज्वाइन करेंगे तब फीस ले ली जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने कहा कि साक्षात्कार में फीस न लेने के बारे में कंपनी को निर्देश दिए गए। इसके बाद साक्षात्कार बिना किसी शुल्क के लिए गए।