फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest against different pay scales for the same post in the same department

Hamirpur (Himachal) News: एक ही विभाग में एक ही पद पर अलग-अलग वेतनमान का विरोध

Sun, 11 Feb 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
वेतन विसंगति को लेकर विधायक लखनपाल को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र
विज्ञापन


हमीरपुर जिला उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारी महासंघ ने उठाई लंबित मांगें

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। 3 जनवरी 2022 तक अनुबंध पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान देने के लिए जिला उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल प्रधान श्रीकांत कुमार की अगुवाई में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से मिला। इस दौरान जिला महासंघ की तरफ से 3 जनवरी 2022 तक नियुक्त हुए कर्मचारियों को उच्च वेतनमान देने के लिए मांग पत्र सौंपा।


विधायक ने जिला महासंघ को आश्वस्त किया कि उनकी मांग जायज है और शीघ्र इस विषय पर मुख्यमंत्री सुक्खू से बात की जाएगी। सकारात्मकता से विचार कर कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा और किसी भी कर्मचारी को वंचित नहीं रखा जाएगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने कहा कि पिछली सरकार में 3 जनवरी 2022 को नया वेतन आयोग लागू किया गया, जिसमें बहुत से कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि हुई तथा कुछ कर्मचारी जो 3 जनवरी 2022 के बाद नियमित हुए, उनको अपने वरिष्ठ कर्मचारियों की अपेक्षा नियमित होने के 2 वर्ष बाद लगभग 13000 से 15000 रुपये हर महीने का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन वंचित कर्मचारियों की विभिन्न विभागों में संख्या 5560 है। पूर्व सरकार ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के भारी विरोध के बावजूद निर्णय लिया गया कि 3 जनवरी 2022 तक नियुक्त (नियमित या अनुबंध) पर कर्मचारियों को उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। लेकिन वित्त विभाग और कार्मिक विभाग के नकारात्मक रवैया की वजह से सिर्फ नियमित हुए कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिल सका और जो कर्मचारी 3 जनवरी 2022 के बाद नियमित हुए उनकी अधिसूचना कार्मिक विभाग की फाइलों में दबकर रह गई। पूर्व सरकार ने अपनी कैबिनेट में इसे लेकर मंजूरी दे दी थी। जिला महासंघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर विधायक को इस वेतन विसंगति के बारे में विस्तार में बताया तथा एक ही विभाग में एक ही पद पर होने के बावजूद दो तरह के वेतनमान पर आपत्ति जताई। इस मौके पर अरविंद शर्मा, विपिन, संजीव कौंडल, मंगला शर्मा, सीमा देवी, मंजू कुमारी, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, अश्वनी आदि के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाचार:कमलेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed