फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Proposal to divide Bijhari into two panchayats passed

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी को दो पंचायतों में विभाजित करने का प्रस्ताव पारित

Mon, 15 Jan 2024 01:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के मुख्यालय में स्थित बिझड़ी पंचायत अब दो भागों में विभाजित करने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायत समिति ने पंचायत में विकास कार्यों को सुचारू रूप से कराने के लिए यह निर्णय लिया है। पंचायत में 3500 के करीब आबादी है। ऐसे में पंचायत में एक सामान विकास नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के विभाजन को लेकर पंचायत समिति ने प्रस्ताव तैयार कर पंचायती राज विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के स्वीकृति होने के बाद पंचायत दो अलग-अलग भागों में विभाजित होगी। वर्तमान में पंचायत में नौ वार्ड है और क्षेत्रफल भी काफी बड़ा पड़ता है और 15 के करीब गांव इस पंचायत में आते हैं। इससे विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। इसके चलते पंचायत में एक प्रस्ताव डालकर स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के माध्यम से पंचायती राज विभाग को भेजा है। मुख्यालय के साथ होने के कारण पंचायत पर प्रत्येक गांव के विकास की जिम्मेदारी और साथ में संपूर्ण बाजार व्यवस्था का कार्यभार भी रहता है। ऐसे में आपसी सहमति से पंचायत ने यह निर्णय लिया है। दो पंचायतें बनने से 15 गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में ग्राम पंचायत बिझड़ी के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि सभी वार्डों में समानांतर विकास कार्य हुए भी हैं और चले हुए भी हैं। लोगों की मांग पर इस संदर्भ में पास प्रस्ताव डाला गया है और आगामी कार्रवाई के लिए पंचायती राज विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed