फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Promoted lecturers demands 25 percent promotion quota

पदोन्नत प्रवक्ता को मिले 25 फीसदी पदोन्नति कोटा

Fri, 18 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
Promoted lecturers demands 25 percent promotion quota
शिक्षक - फोटो : amar ujala

प्रदेश पदोन्नत स्कूली प्रवक्ता संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रधानाचार्य पद पर 50 फीसदी पदोन्नति कोटे से 25 फीसदी कोटा पदोन्नत प्रवक्ता को दिया जाए। जिला प्रधान केवल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर जंबाल, संयुक्त वित्त सचिव हरिमन शर्मा, महासचिव रविदास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप डडवाल ने कहा कि प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति एक-एक के आधार पर पदोन्नति से होती है। इसी आधार पर प्रधानाचार्य पद पर प्रवक्ता वर्ग के निर्धारित 50 फीसदी कोटे से 25 फीसदी कोटा पदोन्नत प्रवक्ता को दिया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के आधार पर एक टीजीटी लंबी सेवा के बाद प्रवक्ता बनता है। वह वरिष्ठता सूची में सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता से काफी देर बाद आता है। उसे अपने 30 से 35 वर्ष के अध्यापन काल में एक ही पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर प्राप्त होती है। इससे सात हजार के प्रवक्ता वर्ग में रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि विभाग में 1986 का सीधी भर्ती वाला प्रवक्ता उपशिक्षा निदेशक के पद पर सेवा दे रहा है जबकि 1989 का टीजीटी आज भी टीजीटी या पदोन्नत प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। इससे 25000 के टीजीटी काडर में रोष है। संघ ने सरकार से मांग की है कि काडर की भावनाओं को मद्देनजर अन्य विभागों की तर्ज पर पदोन्नत प्रवक्ताओं को भी पदोन्नति कोटा निर्धारित कर इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष अमरनाथ धीमान का कहना है कि इस प्रमुख मांग को शिक्षा निदेशक से होने वाली बैठक में प्रमुखता से उठाकर सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed