फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Professor's union expressed anger over the change in summer vacation

प्राध्यापक संघ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव को लेकर जताया रोष

Sun, 12 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ ने कुछ शिक्षक संघों की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव की मांग पर कड़ा एतराज जताया है। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य प्रधान केसर ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, जिला हमीरपुर के प्रधान अनिल शर्मा, ऊना के जिला प्रधान संजीव पराशर, कांगड़ा जिला के प्रधान हर्षवर्धन, चंबा जिला के प्रधान दीप सिंह खन्ना, जिला बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, मंडी के प्रधान राजेश सैणी, कुल्लू के प्रधान नरेंद्र, शिमला के प्रधान अजय नेगी और संघ के अन्य राज्य प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बार-बार छुट्टियों में बदलाव विद्यार्थियों के हित में उचित नहीं है।
विज्ञापन

स्कूलों में खेल कैलेंडर, वैज्ञानिक गतिविधियों की तिथियां, एफए-1, 2,3, एसए -1, 2, 3, टर्म -1, टर्म -2 सब कुछ सही चल रहा है। फिर अचानक छुट्टियों में बदलाव लाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। लंबे अंतराल के बाद स्कूलों में पठन-पाठन कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अन्य गतिविधियां भी समय-समय पर आयोजित की जा रही हैं। शिक्षा विभाग हर साल छुट्टियों में बदलाव करता रहता है जो कि न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

ऐसा करने से शिक्षकों व विद्यार्थियों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलना शुरू हो जाती हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। शिक्षा विभाग को चाहिए कि सत्र के शुरू में ही पूरे साल का कैलेंडर पहले ही तैयार कर लिया जाए। इसमें अवकाश, टर्म बार परीक्षाएं कब 2 होनी है, खेल गतिविधियों का पूर्ण ब्योरा व अन्य गतिविधियों का माहवार प्लान तैयार करना चाहिए। संघ नेताओं का मानना है कि ऐसे मौके पर जब ऑफलाइन पढ़ाई बहुत अच्छे तरीके से हो रही है तो साप्ताहिक क्विज का कोई औचित्य नहीं। संघ ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई भी बदलाव नहीं सहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed