फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Procession taken out on Ravidas Jayanti, tableau was the center of attraction

Hamirpur (Himachal) News: रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा, झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ravidas Jayanti, tableau was the center of attraction
हमीरपुर बाजार में रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
हमीरपुर। जिलेभर में बुधवार को रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश संत शिरोमणि रविदास महासभा का राज्य स्तरीय समारोह अणु कलां में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने बैंड बाजे और सुंदर झांकियां के साथ शोभायात्रा निकाली, जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान केक काटकर रविदास की गाथाओं को याद किया गया। शोभायात्राा के दौरान कई स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की गई। गांधी चौक पर डॉ. राजेंद्र बंसल, एडवोकेट अनूप भाटिया, डॉ. अशोक कुमार, कर्मचंद और रविदास महासभा बड़सर की टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरु शिरोमणि का विशाल रथ रविदास मंदिर से चलकर डिग्री कॉलेज से होता हुआ गांधी चौक में अल्प अवधि के लिए रुका और लड्डू बांटे गए। इसके अलावा समाज के लिए सराहनीय काम करने वाले व्यक्तियों को सिरोपा भेंट किया गया। इसके उपरांत रविदास महासभा का रथ भोटा चौक से होता हुआ बस स्टैंड से गुजरा और उसके बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर के चौक से होता हुआ वापस अणु कलां के लिए प्रस्थान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविदास मंदिर में झंडा रस्म और रविदास महाराज के शब्दों का गुणगान हुआ। इस समारोह में मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुखिया सुरेश कुमार उर्फ बबली और राकेश उर्फ छोटू एवं रघुनाथ तथा प्रीतम चंद पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया। डॉ. आंबेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष सफल डोगरा, रमाबाई महिला मंडल की अध्यक्ष मीना देवी और अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग युवा संगठन के अध्यक्ष मोनू कुमार, राष्ट्रीय दलित नेता ओंकार सिंह भाटिया ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इसके अतिरिक्त संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती गांव रविनगर में धूमधाम से मनाई गई।

हमीरपुर बाजार में रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद

हमीरपुर बाजार में रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद

हमीरपुर बाजार में रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद

हमीरपुर बाजार में रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed