फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Process of making ration cards for migrant workers started

Hamirpur (Himachal) News: तारों के जाल में उलझे हैं छोटे और भवन

Fri, 23 Aug 2024 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Process of making ration cards for migrant workers started
हमीरपुर बाजार में हादसों को न्योता देते भवनों को छूते बिजली के तार। संवाद
अभियान भाग तीन
विज्ञापन

एचटी लाइनों से सटे हैं शहर के हर वार्ड में दर्जनों मकान
अभी तक वार्डों में स्पॉट चयनित नहीं कर पाई नगर परिषद और बिजली बोर्ड
लंबे समय से वार्डों में एचटी लाइनों से हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर में लटके और भवनों को छू रहे बिजली के तारों से हर वर्ष हादसे होने के बावजूद नगर परिषद और बिजली बोर्ड एक भी संवेदनशील स्पॉट चयनित नहीं कर पाए हैं। 11 वार्डों में एक भी स्थान ऐसा नहीं है जहां पर बिजली बोर्ड और नगर परिषद की ओर से नोटिस बोर्ड लगाया गया है। हालात ऐसे हैं कि वार्ड से लेकर शहर में दर्जनों भवन एचटी लाइनों से सटे हुए हैं लेकिन विभागीय अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं। छोटे से लेकर बड़े भवन तारों के जालों में उलझे हुए हैं जो हल्की सी बारिश पर यहां पर हादसों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। कार्रवाई न होने से शहरभर में बिजली के तारों की समस्या का हल नहीं हो पाया है। शहरवासियों रमेश चंद, नीलम राणा, अश्वनी कुमार, पंकज, हेमराज, संजीव आदि ने कहा कि बिजली बोर्ड ने रिहायशी मकानों से लेकर दुकानों की छतों के साथ बिजली बोर्ड ने जगह-जगह बेतरतीब तरीके से बिजली के तार स्थापित कर दिए हैं। इससे दुकानदारों, राहगीरों और वार्ड के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर और वार्डों में बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है। बहुमंजिला भवनों के साथ स्थित ट्रांसफार्मरों के बिजली तारों से बार-बार शॉर्ट सर्किट होते रहते हैं। बिजली बोर्ड की ओर से शहर से लेकर वार्डों में एचटी केबल तारों को लगाने के लिए नियम तय किए हैं। वहीं, बाजार से लेकर वार्डों में एचटी बिजली की लाइनों को छू रहे भवनों का निर्माण हो रहा है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

:
बिजली बोर्ड की ओर से जिन भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं उनके पानी और बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे ताकि हादसों को रोका जा सके। भवनों के ऊपर से गुजरते बिजली के एचटी तारों को लेकर बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाता है।
विज्ञापन

अजमेर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर


एचटी लाइनों को शिफ्ट करने के लिए भवन मालिकों को बिजली बोर्ड कार्यालय के पास आवेदन करना पड़ता है। एक वर्ष में बिजली बोर्ड की ओर से नोटिस उपभोक्ताओं को दिए गए हैं लेकिन कुछेक भवन मालिकों की लापरवाही के चलते लाइनों के साथ भवनों का निर्माण करवा दिया जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई.आशीष कपूर, अधीक्षण अभिंयता,बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed