{"_id":"68b4a0cbb8b35976fb0932e8","slug":"process-of-formation-of-dairy-cooperative-society-started-in-panchayats-with-surplus-milk-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-165302-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरप्लस दूध वाली पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरप्लस दूध वाली पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन की प्रक्रिया शुरू
Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पशुपालन विभाग ने सरप्लस दूध वाली पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बकायदा इन पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इन शिविरों में पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है। सरप्लस दूध वाली 34 में से दस सोसायटी में पहले से ही डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी बनी हैं। बाकी की 24 पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी बनाने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक 14 पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। आठ पंचायतों में आगामी दिनों में शिविर लगाया जाना प्रस्तावित हैं।
जिले में कई पशुपालकों की ओर से गाय-भैंस पाली गई हैं। दूध का नियमित प्रयोग होने के बाद भी काफी मात्रा में दूध बच जाता है। इस दूध को बेचने के लिए मार्केटिंग की समस्या आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पहल की गई है। मिल्क फेडरेशन ही इन सोसायटी से दूध संग्रहित करेगा। सोसायटी का निर्माण कर पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
इसके बाद दूध संग्रहण कार्य किया जाएगा। सोसायटी के पंजीकरण होने से सोयायटी के लिए बनाई जाने वाली स्कीमों का लाभ आसानी से लाभार्थियों को मिलेगा। इससे अन्य पशुपालक भी प्रेरित होंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।
बॉक्स
इन पंचायतों में लगेंगे जागरूकता शिविर
एक सितंबर को ग्राम पंचायत कंडरोला प्लासी में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। दो सितंबर को जलाड़ी, तीन को डुग्घा, धलोट में शिविर लगेगा। चार को काले अंब और टिक्कर भुआला और पांच सितंबर को उसनाड कलां और झझियाणी में शिविर लगेगा। इन शिविरों में पशुपालन विभाग, मिल्कफेड और कोऑपरेटिव सोसायटी के अधिकारी शामिल होंगे। पशुपालकों को हिमगंगा योजना के बारे में जानकारी के साथ-साथ डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन बारे जानकारी दी जाएगी।
कोट
सरप्लस दूध वाली पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी का गठन किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद इन सोसायटियों से दूध लिया जाना प्रस्तावित हैं। मिल्क फेड दूध संग्रहित करेगा। जागरूकता शिविर आयोजित कर पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है।
-सतीश कपूर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, हमीरपुर