फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Problem due to lack of ECG technician in medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में ईसीजी तकनीशियन न होने से परेशानी

Tue, 22 Oct 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात हैं महज दो तकनीशियन, रात को चिकित्सक ही कर रहे टेस्ट
विज्ञापन


चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से भी करवाए जा रहे हैं अस्पताल में ईसीजी

रात को ईसीजी के लिए होती परेशानी, कई बार चिकित्सकों को खुद करने पड़ रहे टेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में ईसीजी तकनीशियन न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक भी ईसीजी तकनीशियन नहीं है। ईसीजी टेस्ट चतुर्थ वर्ग कर्मचारी कर रहे हैं। जबकि, कई बार चतुर्थ वर्ग कर्मचारी न होने पर चिकित्सकों को खुद ही ईसीजी करने पड़ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हाल ही में ईसीजी की करीब 10 मशीनें हैं। आपातकालीन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों में यह ईसीजी मशीनें लगाई गई हैं। लेकिन, तकनीशियन एक भी नहीं है। हालांकि, चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से यह टेस्ट करवाए तो जा रहे हैं, लेकिन प्रोफेशनल तकनीशियन न होने से रिपोर्ट की गुणवत्ता पर भी संशय रहता है। मरीजों चंद्रशेखर, राजकुमार, संजीव, कपिल आदि आदि ने मांग की है कि अस्पताल में ईसीजी तकनीशियन रखे जाएं और प्रोफेशनल तकनीशियन से ही टेस्ट करवाए जाएं ताकि मरीजों व स्टाफ सदस्यों को परेशानी न झेलनी पड़े। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में ईसीजी हो जाती है और पदों के बारे में सरकार ही कुछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed