फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Priyanshu and Sania became the best cadets

Hamirpur (Himachal) News: प्रियांशु और सानिया बने बेस्ट कैडेट

Thu, 16 May 2024 03:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu and Sania became the best cadets
एनसीसी यूनिट के समापन पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम करते कैडेटस।  स्रोत: एनसीसी यूनिट
कमांडिंग अफसर कर्नल एसएस रावत ने कैडेट्स को बताया वर्दी का महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में 4 एचपी (आई) एनसीसी कंपनी हमीरपुर की ओर से चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस समारोह में कमांडिंग अफसर कर्नल एसएस रावत ने कैडेट्स को समापन संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस शिविर में अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ, सत्यप्रिय, सुसंगठित और प्रेरित व्यक्तित्व निर्माण के लिए कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने जेडी, जे डब्ल्यू को कॉलेज में भी एनसीसी ज्वाइन करने और एसडी, एस डब्ल्यू को यूनिफार्म बेस्ड भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स को इसका महत्व बताते हुए यूनिफार्म का सम्मान करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जेसीओ, एनसीओ, जीसीआई और अन्य स्टाफ का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस कैंप को सफल बनाने में अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इससे पहले उन्होंने विविध प्रतिस्पर्धा में विजेता रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एकलगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की कृतिका प्रथम और महल की हर्षिता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। समूहगान में जेएनवी डुंगरी ने प्रथम और सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह समूह नृत्य में महल की कैडेट्स ने प्रथम और बिझड़ी विद्यालय की कैडेट्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ड्रिल प्रतियोगिता में एसडी वर्ग में कॅरियर प्वाइंट विवि के प्रियांशु डटवाल ने प्रथम और राजकीय पॉलीटेक्निकल कॉलेज हमीरपुर के अर्पित चंदेल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। एसडब्ल्यू वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निकल कॉलेज की कैडेट सानिया प्रथम और कॅरियर प्वाइंट की श्रेया ने दूसरा स्थान हासिल किया। जेडी वर्ग में ड्रिल के लिए महारल के विशाल ठाकुर ने प्रथम और जेएनवी के जतिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह जेडब्ल्यू में सैनिक स्कूल की तमन्ना प्रथम और महल की हर्षिता दूसरे स्थान पर रहीं। फायरिंग में जेडी वर्ग में घुमारवीं के मुनीष प्रथम और सैनिक स्कूल के मुकुल कौंडल ने द्वितीय और जेएनवी के आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। जे डब्ल्यू वर्ग में महल की कैडेट इच्छा ने प्रथम और जेएनवी डुंगरी की राधिका ने दूसरा स्थान हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया। एसडी वर्ग में प्रियांशु और एस डब्ल्यू वर्ग में प्रीति राणा ने फायरिंग में प्रथम स्थान पाने में कामयाबी हासिल की। शिविर में कॅरियर प्वाइंट विवि के प्रियांशु और राजकीय तकनीकी विद्यालय की सानिया बेस्ट कैडेट के खिताब से नवाजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed