फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Priyanka of Rally Jajri became self-reliant through mushroom production

Hamirpur (Himachal) News: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनीं रैली जजरी की प्रियंका

Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत रैली जजरी पंचायत की प्रियंका कुमारी ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर जिले की अन्य महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखाई है। प्रियंका कुमारी प्रतिदिन स्कूटी पर सवार होकर हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में मशरूम के करीब 300 पैकेट बेच रही हैं। प्रियंका कुमारी ने कहा कि उन्होंने नॉन मेडिकल संकाय में स्नातक की है। कोरोना माहामारी से पहले वह मशरूम फार्मिंग कंपनी में काम करती थीं। लेकिन जब कोरोना की वजह से नौकरी चली गई तो इन्होंने मशरूम की बिक्री करना उचित समझा। इसी का नतीजा है कि वह आज मशरूम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं और प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये कमा रही हैं। उनका चार साल का बेटा है। महिला के पति भी ग्रेजुएट हैं और वर्तमान में एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं। महिला अपने चार साल के बेटे को अपने सास-ससुर के पास छोड़कर काम पर निकलती हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से उन्हें शक्ति मिली है। जिससे वह प्रतिदिन कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed