फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private sector workers will get social security through SPRi-2025 scheme

Hamirpur (Himachal) News: निजी क्षेत्र के कर्मियों को स्प्री-2025 योजना से मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

Tue, 19 Aug 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 Aug 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की स्प्री-2025 योजना कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा अवसर दे रही है। इसी के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत ईएसआईसी ने सोमवार को टाउन हॉल हमीरपुर में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें जिले के विभिन्न उद्यमों के नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ईएसआईसी की हमीरपुर शाखा के अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए निगम कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चला रहा है। नियोक्ताओं को चाहिए कि वे अपने सभी कर्मचारियों का पंजीकरण करवाएं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए स्प्री (स्कीम टू प्रमोट रजिस्ट्रेशन ऑफ इम्प्लॉयर्स/इम्प्लॉयीज) 2025 योजना के तहत 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक विशेष जागरूकता और पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना और शिविर का मुख्य उद्देश्य अपंजीकृत नियोक्ताओं और कर्मचारियों खासकर कांट्रेक्ट और अस्थायी तौर पर नियुक्त कर्मचारियों को ईएसआईसी से जोड़ना है। योजना का मकसद अधिक से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा की छतरी तले लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान पंजीकरण, पिछला रिकॉर्ड नहीं मांगा जाएगा
ईएसआईसी के तहत 10 या इससे अधिक कर्मचारियों वाले सभी उद्यमों का पंजीकरण अनिवार्य है। अमन कुमार ने बताया कि स्प्री-2025 योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले नियोक्ताओं और कर्मचारियों से न तो पिछला रिकॉर्ड मांगा जाएगा और न ही कोई बकाया राशि। नियोक्ता अपनी इकाइयों और कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीकरण ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा और एमसीए पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीकरण नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से प्रभावी होगा और पहले की अवधि पर कोई अंशदान या लाभ लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed