{"_id":"60c618028ebc3e8168091ef6","slug":"private-buses-will-not-run-in-the-district-hamirpur-hp-news-sml3734747168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में निजी बसें नहीं चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में निजी बसें नहीं चलेंगी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार से निजी बसें नहीं चलेंगी और निगम के महज 33 रूट चलेंगे, वह भी 50 फीसदी सवारियों के साथ। ऐसे में जिले के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निगम की बसों में जहां 50 फीसदी सवारियां पूरी हो जाएंगी, वहां से आगे सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी। उधर, निगम ने 186 में से महज 33 रूटों पर ही बसें चलाई हैं। ऐसे में इन 33 में से अधिकतर रूटों पर महज एक एक बस है।
ऐसे में अगर आधे सफर में 50 फीसदी सवारियां हो जाएंगी तो इससे आगे की सवारियों को बस में जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में बसों में आवाजाही की उम्मीद लिए लोगों को मायूसी हाथ लगेगी। उधर, जिले के निजी बस ऑपरेटर भी सोमवार से रूटों पर बसें नहीं चलाएंगे। इनका कहना है कि सरकार ने इनकी मांगें नहीं मानी हैं। ऐसे में पहले से हानि में चल रहे ऑपरेटरों को और अधिक हानि सहनी पड़ेगी। पिछले एक माह से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं।
ऐसे में 33 रूटों पर बसें शुरू होने से जहां लोगों को राहत मिलेगी, वहीं सीट न मिलने के चलते कई लोगों को परेशानी भी होगी। रविवार को बसों में सैनिटाइजेशन व जरूरत अनुसार मरम्मत करवाई गई। सोमवार को सैनिटाइजेशन के बाद इन 33 रूटों पर प्रथम चरण में बसों को भेजा जाएगा। एचआरटीसी हमीरपुर के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि 33 रूटों पर बसें भेजने के लिए सैनिटाइजेशन करवाया गया है। 33 बसों पर सोमवार को बसें जाएंगी। उधर, निजी बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय ठाकुर का कहना है कि सोमवार से रूटों पर निजी बसें नहीं चलेंगी। निजी बस ऑपरेटर घाटे में चल रहे हैं। ऐसे में 50 फीसदी सवारियों के साथ उन्हें और घाटा सहना पड़ेगा।
विज्ञापन
बाक्स:
इन रूटों पर चलेंगी बसें-
हमीरपुर से शिमला- सुबह 6:45
हमीरपुर से बद्दी- सुबह 7:30
हमीरपुर से मंडी-सुबह 8:30
हमीरपुर से सुजानपुर वाया छतरू - सुबह 7 बजे
हमीरपुर से सुजानपुर वाया कक्कड़- सुबह 7:40
नादौन से हमीरपुर- सुबह 8 बजे
धनेटा से नादौन से धनेटा- सुबह आठ बजे
हमीरपुर से बस्सी वाया काले अंब अवाहदेवी- नौ बजे सुबह
हमीरपुर से घोड़ी धवीरी -9:20
हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट -10:45
हमीरपुर से नादौन बसारल- 12 बजे दोपहर
हमीरपुर से टौणी देवी कोट, चौरी, सुजानपुर -1:20 बजे
हमीरपुर से मंडी -1:30 बजे
हमीरपुर से सुजानपुर कक्कड़- तीन बजे
हमीरपुर से मैहरे-4:06 पीएम
हमीरपुर से धनेटा-4:15 पीएम
हमीरपुर से स्मैला-4:58 पीएम
हमीरपुर से घोड़ी धवीरी-पांच बजे शाम
हमीरपुर से जंगलबैरी वाया टौणी देवी -5:10 पीएम
हमीरपुर से नादौन वाया झनियारा -5:10 पीएम
हमीरपुर से लदरौर वाया ताल- 5:10
हमीरपुर धनेटा वाया गलोड़ -5.20
हमीरपुर से कश्मीर - 5:20
हमीरपुर से कुठेड़ा-5:24
हमीरपुर से काले अंब -5:30
हमीरपुर से जाहू वाया बस्सी- 5:30
हमीरपुर से धैल वाया कोट -5:30
हमीरपुर से बस्सी वाया काले अंब-5:30
हमीरपुर से जंदड़ू -5:30
हमीरपुर से बयाड़ वाया फरनोल-5:40
हमीरपुर से संधेल -5:50
हमीरपुर से अवाहदेवी -6:25
हमीरपुर से बडैहर-6:40