{"_id":"60144c3f8ebc3e2c50457487","slug":"private-assosiation-member-appointed-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3592159171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरदास भारद्वाज दोबारा सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरदास भारद्वाज दोबारा सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर की चुनी गई नई कार्यकारिणी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समाजसेवा के लिए समर्पित सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर का अध्यक्ष दूसरी बार शंकरदास भारद्वाज को बनाया गया है। दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद काउंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष शंकर दास भारद्वाज ही रहेंगे। वहीं, तारा चंद शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओपी शर्मा को उपाध्यक्ष, विजय कुमार पुरी को सचिव, हेमराज शर्मा को प्रेस सचिव, ओम प्रकाश तेकरा, सुरेश कुुमार शर्मा व कुलदीप कमल को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष शंकरदास भारद्वाज ने कहा कि संस्था वर्षों से समाज हित में कार्य कर रही है। हमीरपुर अस्पताल में मरीजों सहित उनके तीमारदारों को तीन समय का निशुल्क भोजन भी काउंसिल के माध्यम से दिया जा रहा है। संस्था के साथ जहां सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त प्रबुद्धजन जुड़े हैं, वहीं अन्य लोगों को भी इसके संचालन में अतुलनीय योगदान है। वर्षों पहले अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए सेवाभाव से महज चाय का वितरण शुरू किया गया। अब मरीजों व उनके तीमारदारों को तीन वक्त का भोजन मुहैया करवाने के साथ ही संस्था के माध्यम से अन्य कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
संस्था बीमारी व गरीबी की हालत में भी लोगों की मदद कर रही है। कई गोसदनों के लिए चारे की व्यवस्था भी काउंसिल के जरिये हो रही है। काउंसिल के अध्यक्ष शंकरदास भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि समाजसेवा के भाव से समर्पित यह कारवां ऐसे ही निरंतर बढ़ता जाएगा। उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों का आभार जताया तथा अन्य से सामाजिक कार्य के लिए कदम आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।