{"_id":"600d81668ebc3e2f7e66b310","slug":"prisident-and-vice-prisident-should-be-elected-on-28-january-hamirpur-hp-news-sml3587428152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 28 जनवरी को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 28 जनवरी को होगा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
prisident and vice prisident should be elected on 28 january
Link Copied
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव में निर्वाचित हुए जिला परिषद के सदस्यों की बैठक 28 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला परिषद के भवन में होगी। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। हालांकि, जिला परिषद के कुल 18 वार्डों में से नौ पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। दूसरी ओर छह पर कांग्रेस, तीन पर निर्दलीय समेत कुल पार्षद भी नौ ही हैं। हालांकि, दो निर्दलीय भाजपा के और एक माकपा से संबंधित है। इसलिए भाजपा की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की राह आसान नजर आ रही है।
विज्ञापन
यदि भाजपा के दो निर्दलीय पार्षद भाजपा को समर्थन नहीं देते हैं तो भाजपा के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव कठिन हो सकता है। बहरहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर फैसला 28 जनवरी को होने वाली जिप की बैठक में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ही लेंगे। हालांकि, इसमें भाजपा की राह आसान नजर आ रही है। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि इस संबंध में सभी 18 नवनिर्वाचित सदस्यों को सूचित किया गया है। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज नियमों के तहत यह बैठक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।