{"_id":"56eaf68b4f1c1ba7258b4753","slug":"principal-and-smc-at-loggerheads-at-bede-bagehada","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड बगेहड़ा में प्रधानाचार्य, एसएमसी में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड बगेहड़ा में प्रधानाचार्य, एसएमसी में ठनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रावमापा बीड बगेहड़ा में प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति की आपस में ठन गई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य पर मनमानी का आरोप लगाए हैं। इससे स्कूल में बच्चों की संख्या गिर रही है। इसकी लिखित शिकायत कमेटी ने विभाग अधिकारियों से की है। बाकायदा विभाग ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्ञान चंद एवं अन्य सदस्यों का आरोप है कि एसएमसी कमेटी के प्रति प्रधानाचार्य का रवैया सही नहीं है। प्रधानाचार्य ने नवंबर 2015 के बाद कोई एसएमसी की बैठक नहीं बुलाई है। इससे स्कूल के विकास कार्य ठप पड़े हैं। आरोप है कि प्रधानाचार्य एसएमसी कमेटी को भी विश्वास में नहीं लेते।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की मनमानी से स्कूल में शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है। शिक्षा उपनिदेशक ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधानाचार्य ने लिखित स्पष्टीकरण भी शिक्षा उपनिदेशक को भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएमसी प्रधान ज्ञान चंद का कहना है कि प्रधानाचार्य के मनमाने रवैये से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। एसएमसी को विश्वास में नहीं लिया जाता है। वहीं, प्रधानाचार्य जोगेंद्र जीड का कहना है कि उन पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं।