फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prime Minister's model village Dhirad started shining with the milky light of solar energy

Hamirpur (Himachal) News: सौर ऊर्जा की दूधिया रोशनी से चमकने लगा प्रधानमंत्री आदर्श गांव धिरड़

Sun, 20 Jul 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's model village Dhirad started shining with the milky light of solar energy
आदर्श गांव धिरड़ में लगी सौर ऊर्जा की लाइट। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज का धिरड़ गांव प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना से विकसित हो रहा है। विकासात्मक सुविधाओं पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से करीब 65 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव के चौराहों और सड़कों के किनारे 18 सौर ऊर्जा की लाइटें लगाई हैं। योजना के तहत पंचायत ने पांच लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाज्जियां में एक कमरे का निर्माण किया है। गांव में नालियों का निर्माण करके पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण रास्तों को पक्का करके पैदल चलने के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम ने भी हाल ही में गांव धिरड़ के विकास कार्यों का अवलोकन कर खर्चें का भी ऑडिट किया है। इसमें पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धिरड़ राजस्व गांव में उप गांव मझौह, बिंडला और सपलुही भी आते हैं। यहां की आबादी 1500 से अधिक है। अनुसूचित जाति बहुल वाला गांव होने के कारण यह प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना में शामिल किया गया है। धिरड़ पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श गांव बनाने के लिए धिरड़ गांव को विकसित करने का कार्य जारी है।
अभी तक 65 फीसदी कार्य पूर्ण हो पाया है। बरसात के मौसम के कारण कुछ कार्य रुके हैं। गांव में चार संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य अभी किया जाना लंबित है। इनकी अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।

कोट

भोरंज ब्लॉक के धिरड़ गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न मदों के तहत धनराशि खर्च की जा रही है। पंचायत को विकास कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
-कुलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed