फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary school Jol could not get a new building

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक पाठशाला जोल को नहीं मिल पाया नया भवन

Fri, 27 Mar 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Primary school Jol could not get a new building
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोल के पुराने भवन को डिस्मेंटल करके भूमि को किया समतल । स्रोत : जागरूक
जाहू(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोल में पांच कक्षाएं माध्यमिक स्कूल के दो कमरों में लगाई जा रही हैं, जिससे स्कूल प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के पास वर्तमान में अपना भवन नहीं है। नए भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के बावजूद भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया। वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोल में नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक 46 नौनिहाल प्रारंभिक स्तर की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में वर्षों पुराने स्लेटनुमा तीन कमरों वाले भवन को खस्ताहाल स्थिति के कारण वर्ष 2025 में गिरा दिया था और नए भवन के निर्माण के लिए स्थान को समतल किया था।
विज्ञापन

कमरों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला जोल के दो कमरे बच्चों को बैठाने के लिए दिए। प्राथमिक पाठशाला में महज एक कमरा बचा है, जिसमें केंद्र मुख्य शिक्षक का कार्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्राथमिक पाठशाला जोल के नए भवन के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए। यह स्वीकृत राशि लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के पास पहुंच गई है, लेकिन राशि कम होने के कारण नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में अब अप्रैल में शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में स्कूल प्रशासन को बच्चों को बैठाने में दिक्कतें होंगी।
स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों व अभिभावकों ने स्कूल भवन के निर्माण के लिए और राशि स्वीकृत करने की मांग की है। स्कूल के मुख्य शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को माध्यमिक स्कूल के दो कमरों में बैठाया जा रहा है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि पांच लाख रुपये की राशि विभाग के पास पहुंच गई है। कम राशि होने के कारण भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। जैसे ही विभाग के पास अतिरिक्त राशि पहुंचती है, उसके बाद जोल स्कूल के नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed