फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary Education Department got Deputy Director, Kamal Kishore Bharti took charge

Hamirpur (Himachal) News: प्रारंभिक शिक्षा विभाग को मिला उपनिदेशक, कमल किशोर भारती ने संभाला कार्यभार

Sun, 12 Jan 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Jan 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
डेढ वर्ष से प्रधानाचार्य अशोक कुमार संभाल रहे थे अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से जारी सूची में संशोधन के बाद मिला कार्यभार

पहले जारी सूची में सुलेंद्र नाथ की हमीरपुर में बतौर उपनिदेशक हुई थी नियुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में स्थायी उपनिदेशक की नियुक्ति हो गई है। कांगड़ा जिला के देहरा हरिपुर निवासी कमल किशोर भारती ने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। अमर उजाला ने नौ जनवरी के अंक में उपनिदेशक का पद रिक्त पद के मुद्दे को प्रकाशित किया था। इस पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विभाग की ओर से 31 दिसंबर को जारी गई पदोन्नति सूची में दोबारा बदलाव किया गया है। अब कमल किशोर भारती को प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर का कार्यभार दिया गया है। इससे पूर्व कमल किशोर की पदोन्नति कुल्लू जिला में बतौर प्रारंभिक उपनिदेशक हुई थी।
विज्ञापन


जिले में डेढ़ वर्ष से प्रारंभिक उपनिदेशक का कार्यभार प्रधानाचार्य अशोक कुमार संभाल रहे थे। 31 दिसंबर को प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची जारी होने के बाद ऊना जिला के सुलेंद्र नाथ को हमीरपुर में उपनिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया था। ऐसे में तत्काल आदेशों से कार्यकारी उपनिदेशक अशोक कुमार ने रिलीव होकर स्कूल में ज्वाइनिंग दी। इसके बाद एक सप्ताह से जिला में उपनिदेशक का पद रिक्त हो गया। इस कारण स्कूलों और अन्य विकास कार्य लगातार प्रभावित हो रहे थे। अब सूची में संशोधन कर कमल किशोर भारती की उपनिदेशक पर नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

शुक्रवार को प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed