फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Primary and middle schools will open from tomorrow

कल से खुलेंगे प्राथमिक और मिडल स्कूल

Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Primary and middle schools will open from tomorrow
17 फरवरी से नर्सरी से आठवीं तक कक्षाएं शुरू हो रही हैं। कक्षाएं शुरू होने से पूर्व बाल स्कूल हमीरपु - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में भी 17 फरवरी वीरवार से प्राथमिक और मिडल स्कूल खुलेंगे। कैबिनेट में निर्णय के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने और स्कूलों में एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए प्लान तैयार किया है। इस कड़ी में हमीरपुर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से जिले के सभी प्राइमरी और मिडल स्कूलों के प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में कुल 416 प्राइमरी स्कूल हैं, जहां पर 15999 विद्यार्थी दाखिल हैं। जबकि, जिले की 116 माध्यमिक पाठशालाओं में 12711 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विभाग ने सभी स्कूलों के हेडमास्टर और सेंटर हेड टीचर को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश और कक्षाओं में बैठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों में सर्दी, खांसी व जुकाम समेत कोरोना के हलके लक्षण होंगे, वह स्कूल में नहीं आएंगे। स्कूलों में मिड डे मील भी नहीं परोसा जाएगा। सभी विद्यार्थी अपने घर से भोजन और पानी की बोतल लेकर आएंगे। वहीं, विभाग ने मंगलवार को इन स्कूलों की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया है। चूंकि बुधवार को गुरु रविदास जयंती के चलते अवकाश है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि जिला में 17 फरवरी से प्राइमरी और मिडल स्कूल खुलेंगे। इस बारे में सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed