{"_id":"5ffddd208ebc3e33bf2f5cf9","slug":"president-or-vice-president-chair-fight-hamirpur-hp-news-sml3575720106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीयों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीयों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर जद्दोजहद
विज्ञापन
हमीरपुर। निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद भी नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत न मिलने के चलते अब अध्यक्ष पद को लेकर माथापच्ची शुरू है। 11 वार्डों में भाजपा के 5 प्रत्याशी, 4 वार्डों में निर्दलीय, जबकि दो वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 6 का आंकड़ा चाहिए। नगर परिषद हमीरपुर में सभी भाजपा समर्थित और निर्दलीय पहली बार चुनाव जीते हैं।
निर्दलीय जीते संदीप भारद्वाज और सुदेश कुमारी दोनों ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दे दिया है। जिसके चलते नप अध्यक्ष को लेकर भाजपा के अपने और निर्दलीय दोनों ओर से पार्षद फेहरिस्त में हैं। भाजपा का एक धड़ा वार्ड नंबर चार से निर्दलीय चुनाव जीते संदीप भारद्वाज और सुदेश कुमारी दोनों में से एक को अध्यक्ष बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। वहीं, भाजपा का दूसरा धड़ा पार्टी समर्थित प्रत्याशी वार्ड नंबर 4 से चुनाव जीते वकील सिंह को अध्यक्ष बनाने पर अड़ा हुआ है। भाजपा कोर ग्रुप का कहना है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हराने वाले निर्दलीय पार्षद को अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता। कहीं ऐसा करने से पार्टी कार्यकर्ताओं में गलत संदेश न चला जाए। वहीं, वकील सिंह के अलावा वार्ड नंबर 7 से चुनाव जीते भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज मिन्हास ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर दावा ठोंका है। भाजपा समर्थित पार्षदों और निर्दलीय पार्षदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दावा ठोंकने से भाजपा भारी दबाव की स्थिति में है।
बाक्स:
इसलिए अध्यक्ष पद का दावा ठोंक रहे यह पार्षद
वार्ड नंबर 6 से सुदेश कुमारी निर्दलीय चुनाव जीती हैं और आनंद स्वरूप की धर्मपत्नी हैं। आनंद स्वरूप जिला भाजपा के छह बार अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा में दो बार उपाध्यक्ष और नगर परिषद हमीरपुर में दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। आनंद स्वरूप जिला कंज्यूमर फोरम के प्रेजिडेंट भी रहे चुके हैं। जबकि पत्नी सुदेश कुमारी स्कूल से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय चुनाव जीते संदीप भारद्वाज वर्तमान भाजपा शहरी इकाई हमीरपुर के अध्यक्ष हैं। उन्होंने लगातार छह बार के चुनाव जीते, दो बार अध्यक्ष और चार बार उपाध्यक्ष रह चुके भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीप कुमार बजाज को इस बार के चुनाव में हराया है।
विज्ञापन
बयान
नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीते सभी पार्षदों की सर्वसहमति से होगा। हां यह तय है कि नगर परिषद हमीरपुर में भाजपा पांच पार्टी समर्थित और दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के साथ बहुमत में है।
-विक्रमजीत बन्याल, प्रवक्ता मंडल भाजपा हमीरपुर।
---