फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Present life is full of complexities and struggles: Rana

वर्तमान जीवन जटिलताओं और संघर्षों से भरा : राणा

Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Present life is full of complexities and struggles: Rana
राजकीय महाविद्यालय धनेटा में आयोजित व्याख्यान में प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में गीता में नैतिक शिक्षा और आधुनिक जीवन में इसकी शिक्षाओं के योगदान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता डॉ. हरदेव सिंह जमवाल सेवानिवृत्त प्राचार्य और डॉ. रत्नचंद शर्मा, सेवानिवृत्त आचार्य संस्कृत ने शिरकत की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने बताया कि वर्तमान जीवन काफी जटिलताओं, विषमताओं तथा संघर्षों से भरा हुआ है। डॉ. हरदेव सिंह जमवाल ने बताया कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक और सफल हो सकता है, जब वह श्रद्धा, बड़ों के प्रति सम्मान जैसे गुणों से युक्त अपने जीवन को कर्म प्रधान सोच के साथ विकसित करे। गीता जीवन में विशेषकर विद्यार्थी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। डॉ. रत्न चंद शर्मा ने गीता की भूमिका और वर्तमान जीवन में विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गीता हमें धर्म के महत्व को समझने और इसके अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा देती है। गीता की शिक्षाएं विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। गीता की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ताओं को शॉल एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक पौधा स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रो नीलम कुमारी, डॉ रजनीश कुमार, डॉ अजय कुमार, प्रो मदन सिंह, डॉ प्रीतम, डॉ अंजना कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed