Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparedness tested for dealing with air raids and blackout situations

Hamirpur (Himachal) News: एयर रेड और ब्लैकआउट की स्थिति से निपटने के लिए परखी तैयारियां

Thu, 26 Nov 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Preparedness tested for dealing with air raids and blackout situations
बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू  में मॉक एक्सरसाइज करते विद्यार्थी व विभाग के कर्मचारी। स्रोत : जनसंप
हमीरपुर। एयर रेड और ब्लैकआउट जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को बडू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर में नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विभागों की टीमों, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेटों ने भाग लेकर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया। जिला स्तर पर डीडीएमए के माध्यम से गठित घटना प्रतिक्रिया तंत्र (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम-आईआरएस) के तहत होमगार्ड्स, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों की टीमें इस अभ्यास में शामिल हुईं।
विज्ञापन

मॉक एक्सरसाइज के निर्धारित परिदृश्य के अनुसार बहुतकनीकी महाविद्यालय के एक भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बचाव दलों ने भवन के मलबे में फंसे 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन को सुनियोजित तरीके से संचालित करने के लिए महाविद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड में स्टेजिंग एरिया बनाया गया था। एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान का संचालन इसी स्टेजिंग एरिया से किया गया।
बचाव कार्यों की अगुवाई कर रहे होमगार्ड्स के कमांडेंट एवं भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर विनय कुमार ने बताया कि इस बार मॉक एक्सरसाइज में आईआरएस के तहत सभी विभागों की टीमों के साथ नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेटों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। किसी भी आपात परिस्थिति में विभिन्न विभागों की टीमों के साथ ये स्वयंसेवी और एनसीसी कैडेट भी बचाव एवं राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू  में मॉक एक्सरसाइज करते विद्यार्थी व विभाग के कर्मचारी। स्रोत : जनसंप

बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू  में मॉक एक्सरसाइज करते विद्यार्थी व विभाग के कर्मचारी। स्रोत : जनसंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed