{"_id":"6a0e0fd2d990d584180c1fb0","slug":"preparations-for-the-panchayat-elections-in-bhoranj-are-in-full-swing-voting-will-take-place-in-15-panchayats-on-may-26-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-194255-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 26 मई को 15 पंचायतों में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 26 मई को 15 पंचायतों में मतदान
Thu, 21 May 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 21 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
भोरंज स्कूल में बेलेट पेपर पर प्रत्याशियों का नाम लिखने पहुंचे अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू(हमीरपुर)। ब्लॉक भोरंज की 44 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में 26 मई को 15 ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और जिला परिषद के लिए मतदान होगा।
इसके लिए बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में एआरओ को स्ट्रांग रूम से बैलेट पेपर वितरित किए गए और प्रत्याशियों के नाम अंकित करने का कार्य पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को सौंपा गया।
पहले चरण में धमरोल, सधिरयाण, कक्कड़, धिरड़, लझयाणी, नंधन, चंबोह, डाडू, अमरोह, दरव्यार, कंज्याण, पट्टा, करहा, टिक्कर बुल्ला और टिक्करी मिन्हासां ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन पंचायतों में कुल 24,913 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 12,258 पुरुष और 12,655 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया के लिए 91 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं और उन्हें मतदान केंद्रों का आवंटन कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह ने चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
इस दौरान एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने भी विद्यालय पहुंचकर स्ट्रांग रूम और बैलेट पेपर लेखन कार्य का निरीक्षण किया और चुनावी प्रक्रिया का जायजा लिया।