फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations for strict action against rebellion, sword of action hanging over many BJP members

Hamirpur (Himachal) News: बगावत पर सख्ती की तैयारी, कई भाजपाइयों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 21 May 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद चुनाव में भाजपा के भीतर उभरी बगावत की रिपोर्ट अब प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के पास औपचारिक रूप से पहुंच गई है। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल भोरंज और शहरी मंडल हमीरपुर की ओर से बागियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा जिला भाजपा को भेजी गई है, जिसके बाद मामला प्रदेश अनुशासन समिति तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


शहरी भाजपा मंडल हमीरपुर के तहत जंगलरोपा वार्ड में पार्टी समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार शर्मा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता अनिल कुमार चुनाव मैदान में हैं। अनिल कुमार संगठन में पदाधिकारी रह चुके हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जाहू वार्ड में पार्टी समर्थित प्रत्याशी अजय शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा से जुड़े तीन कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मंडल की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला भाजपा ने मामला प्रदेश अनुशासन समिति को भेज दिया है।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बगावत देखने को मिल रही है। ऊहल वार्ड में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के नाम में बदलाव के बाद नाराजगी खुलकर सामने आई। यहां महिला मोर्चा की जिला सचिव ज्योति ठाकुर और जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुमन चौहान चुनाव मैदान में उतर गई हैं।
पनोह वार्ड में भाजपा शहरी प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक वीना कपिल भी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ ताल ठोक चुकी हैं। वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दांदड़ू वार्ड में भाजपा मंडल बड़सर की पदाधिकारी रजनी पीला भी बगावत कर चुनाव मैदान में हैं।

जिला भाजपा आज प्रेस वार्ता कर स्पष्ट करेगी रुख
सूत्रों के अनुसार बड़सर और सुजानपुर मंडल की ओर से भी पार्टी नेतृत्व को बागियों पर कार्रवाई का आग्रह किया गया है। ऐसे में जल्द ही प्रदेश नेतृत्व चुनाव के बीच ही संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। जिला भाजपा की ओर से वीरवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी की आगामी रणनीति और बागियों को लेकर रुख स्पष्ट होने की संभावना है।






कोट

मंडलों की ओर से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर प्रदेश अनुशासन समिति को रिपोर्ट भेजी गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आगामी कदम उठाए जाएंगे। -राकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष, हमीरपुर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article