फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparation to deal with human metapneumo virus in medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस से निपटने की तैयारी

Thu, 16 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कॉलेज में वार्ड किया आरक्षित
विज्ञापन


सेंटर लैब में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करने की हो रही व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) का मामला भारत में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कोरोना जैसे लक्षण वाले इस वायरस से निपटने के साथ-साथ संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक वार्ड आरक्षित कर दिया है।
वार्ड में कितने बिस्तर लगाए जाएंगे, इस पर विचार किया जा रहा है। आरक्षित वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत अन्य जीवनरक्षक उपकरण रखे जाना प्रस्तावित हैं। वहीं, संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग सेंटर लैब में होगी, इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। हालांकि अभी तक जिला में संबंधित वायरस के लक्षण वाला कोई मरीज नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वर्तमान में 69 वेंटिलेटर, 305 ऑक्सीजन कंसंटे्रटर, 100 से अधिक ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तर और पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट और मास्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल विशेषज्ञों के साथ-साथ शिशु रोग विशेषज्ञों से सामान्य खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, गले में खरास सहित अन्य लक्षणों के आने वाले मरीजों की रोजाना की सूचना मांगी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव और सावधानी

-घर से मॉस्क लगाकर निकलें।

-खांसते-छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें।

- हाथ साबुन से धोएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

- भोजन करने से पहले हाथ अच्छे से साफ करें।



ऐसा न करें..

-लक्षण दिखने पर अपनी मर्जी से दवा न खाएं।

-संक्रमित का रुमाल या अन्य सामान प्रयोग न करें।

-भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा देर तक न रहें।

- मुंह, आंख, नाक को कम से कम छुएं।

- कपड़े, रुमाल और तौलिया शेयर न करें।



कोट

ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस को लेकर मेडिकल कॉलेज सतर्क है। एक वार्ड आरक्षित किया है। संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग भी सेंटर लैब में करने की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक जिला में कोई भी मामला नहीं आया है।
-डॉ. अजय शर्मा, एमएस, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed