फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparation for zero tolerance on ragging in medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस की तैयारी

Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की।
विज्ञापन

बैठक में यह तय किया गया कि जो प्रशिक्षु कक्षाएं नहीं ले पा रहे या पढ़ाई में पीछे हैं, उनके लिए कक्षा प्रभारी नोटिस जारी करेंगे और उनकी मॉनिटरिंग करेंगे। जो प्रशिक्षु डिप्रेशन या अन्य कारणों से परेशान हैं, उन्हें लगातार काउंसिलिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर, हॉस्टल और पीजी परिसरों में किसी भी तरह की रैगिंग की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अभी तक संस्थान में कोई रैगिंग का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी प्रभारी को सभी सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए। एंटी रैगिंग स्क्वायड के सदस्यों को सभी हॉस्टलों और पीजी की नियमित जांच करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।
इसके अलावा, पुलिस विभाग से आग्रह किया गया कि समय-समय पर पीजी की जांच की जाए, ताकि कोई भी प्रशिक्षु नशे या अन्य परेशानियों में न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed