फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pregnant woman made to sit on a wheel chair with a broken tyre, got a shock, started moaning in pain

Hamirpur (Himachal) News: टूटे टायर वाली व्हील चेयर पर बैठा दी गर्भवती महिला, लगा झटका, दर्द से कराहने लगी

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman made to sit on a wheel chair with a broken tyre, got a shock, started moaning in pain
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में टूटे व्हील चेयर के टायर।संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में व्हील चेयर का एक टायर न होने से शुक्रवार को एक गर्भवती महिला को जोर से झटका लगा और गिरने से बाल-बाल बची। महिला के कुछ टेस्ट होने थे। इसके लिए वह गायनी वार्ड से नीचे के स्तर पर लैब तक गई थी। ऐसे में लैब के पास ही गेट के पास व्हील चेयर टायर न होने से पूरी तरह से हिल गई और गर्भवती महिला को बुरी तरह से झटका लग गया। ऐसे में महिला दर्द से कराहने लगी। बाद में महिला को लिफ्ट के माध्यम से गायनी वार्ड तक पहुंचा गया। मेडिकल कॉलेज में हर दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अधिकर व्हील चेयर टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

इससे मरीजों और जो व्यक्ति व्हील चेयरों को धक्का लगा रहा होता है, उसे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में महज सात से आठ व्हील चेयर हैं लेकिन, अधिकतर की स्थिति खस्ता है। कई व्हील चेयर के टायर नहीं हैं तो कइयों के और पुर्जे टूटे हुए हैं। ऐसे में मरीजों को एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज गंभीर स्थिति में व्हील चेयर में बैठे होते हैं। ऐसे में कई जगह यह व्हील चेयर टायर न होने के कारण झटका लगाकर रुक जाती हैं और मरीज गिर रहे हैं। ऐसे में व्हील चेयर पर बैठे मरीजों को खासी दिक्कत हो रही है। इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही व्हील चेयर की मरम्मत करवाई गई थी। अगर फिर से व्हील चेयर में दिक्कत हो रही है तो जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed