फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pradhan, Deputy Pradhan and Ward Panch who went to resolve the dispute were left bleeding.

Hamirpur (Himachal) News: विवाद सुलझाने गए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच को किया लहूलुहान

Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत मण पंचायत के तरेटी गांव में विवाद सुलझाने गए पंचायत प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है। गांव से लौटते वक्त तीन युवकों ने पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। तरेटी गांव के एक परिवार में विवाद के कारण पुलिस के बुलावे पर प्रधान राकेश कुमार और पंच प्रदीप कुमार मौके पर गए थे। पुलिस के जाने के बाद जब वह वापस अपने घर जा रहे थे तो गांव के ही दो युवकों सहित जंगलू गांव के एक युवक ने दोनों पर डंडों से प्रहार कर दिया। इससे प्रधान के सिर पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन


जब उन्हें छुड़वाने के लिए उपप्रधान सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे तो इन युवकों ने उनके सिर पर भी प्रहार कर दिया। इससे उपप्रधान के सिर पर भी गहरी चोटें आई हैं। जबकि पंच प्रदीप को भी काफी चोटें आई हैं। मण पंचायत प्रधान राकेश ने बताया कि इससे पहले यह युवक उप प्रधान को फोन पर बार-बार गाली गलौज करते रहे, इसके बाद उन्हें भी फोन करके गालियां देते रहे। जब वह घर जा रहे थे तो आरोपी रास्ते में ही खड़े थे। जब उनसे गाली देने का कारण पूछा तो उन्होंने अचानक पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति ने कहा कि स्थानीय थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed