फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prabal is first in the men's category of 100 meters race and Sayesha is the first in the women's category.

Hamirpur (Himachal) News: 100 मीटर दौड़ के पुरूष वर्ग में प्रबल और महिला वर्ग में सायशा अव्वल

Sun, 18 Feb 2024 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सिंथेटिक ट्रैक इंडोर स्टेडियम अणु में मुकाबले खेले गए। तकनीकी विवि के उप कुलसचिव सुरेंद्र शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव व कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर के प्रयासों से पहली बार अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है, ताकि तकनीकी विवि परिसर में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 100, 200, 400 और 1600 मीटर दौड़ स्पर्धाएं हुई। इसके अलावा बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल, लंबीकूद के मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीटेक दूसरे सेमेस्टर के प्रबल ने प्रथम, एमबीए दूसरे सेमेस्टर के अखिल ने द्वितीय और बीटेक दूसरे सेमेस्टर के अक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीटेक की सायशा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और एमबीए पर्यटन की पल्लवी तृतीय, पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में एमबीए पर्यटन विभाग के अखिल ने प्रथम, एमबीए के आकाश ने द्वितीय और बीटेक के आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सायशा प्रथम रही। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में एमबीए का रोहित, बीटेक का प्रबल व शंभू क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में एमबीए के रामनेश ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और शुभम ने तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन के एकल मुकाबले में बीटेक का तनिश पहले, एमबीए का निखिल दूसरे और बीटेक का गुरप्रीत तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग के एकल मुकाबले में एमएससी पर्यावरण विज्ञान की मेघा विजेता, बीटेक की प्रिया उपविजेता और बीटेक की सायशा तीसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन के महिला वर्ग के डबल में मेघा व पल्लवी की टीम विजेता और प्रिया व सायशा की टीम विजेता रही। दूसरे दिन कबड्डी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों के मुकाबले मटाहणी स्कूल के मैदान में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed