फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Power supply disrupted for an hour, affecting 34,000 consumers

Hamirpur (Himachal) News: एक घंटा बिजली सप्लाई बाधित, 34 हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित

Wed, 10 Dec 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Dec 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के तहत मट्टनसिद्ध में 220/132 केवी ट्रांसफार्मर का ग्रिड फेल हो गया है। ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारण हमीरपुर, नादौन और मट्टनसिद्ध सब स्टेशन के तहत आते उपभोक्ताओं की बिजली सेवाएं बाधित हो गई।
विज्ञापन


तीन जगह करीब 34 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। करीब एक घंटे तक बिजली बाधित हुई। उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटे बाद वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से बिजली सेवा बहाल की गई। जिस ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आया है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड के मट्टनसिद्ध में 220/132 केवी के तीन ट्रांसफार्मर हैं। करीब डेढ़ बजे एक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। इस कारण हमीरपुर, नादौन, बड़सर, मट्टनसिद्ध सहित कई बिजली सब स्टेशन के तहत आते उपभोक्ताओं की बिजली सेवा बंद हो गई। बिजली बंद होने से उपभोक्ता भी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता इस बात से परेशान हो गए कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कैसे बाधित हो गई। इन सब स्टेशनों में लगभग 34 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली कर्मी फॉल्ट ढूंढने में लग गए लेकिन उन्हें फॉल्ट नहीं मिला। लगभग 2:30 बजे बिजली सेवा बहाल हो गई।


मट्टनसिद्ध में 220/132 केवी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आया था। हमीरपुर, नादौन, मट्टसिद्ध के तहत सब स्टेशन इससे जुड़े हैं। अन्य ट्रांसफार्मरों से बिजली सेवा बहाल कर दी गई थी।

-सुरेश कुमार, एसडीओ, ट्रांसमिशन विंग, बिजली बोर्ड हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed