{"_id":"5f11da928ebc3e6370376a66","slug":"power-cut-hamirpur-hp-news-sml3387146194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ा में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ा में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भिड़ा में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पिछले डेढ़ माह से क्षेत्र में रोजाना दिन में दो या तीन बार बत्ती गुल हो जाती है जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। आए दिन बिजली के कट लगने से लोग गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।
ग्रामीणों तृप्ता देवी, राजकुमारी, नीतू शर्मा, कृष्णा कुमारी, सुमित शर्मा, सुखदेव आदि ने कहा कि पिछले डेढ़ महीनों से लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोजाना दिन में दो या तीन बार बिजली चली जाती है। कई बार कोई आवश्यक कार्य कर रहे हों तो बिजली न होने की वजह से सब कार्य रुक जाते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए। वहीं बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता हेम राज शर्मा ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।