फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Power board's beauty salon raided, 65 thousand rupees fined

बिजली बोर्ड की ब्यूटी सैलून में दबिश, 65 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने शहर के एक ब्यूटी सैलून में दबिश देकर भवन मालिक को 65 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। इसके साथ ही सैलून का कनेक्शन भी काट दिया।
विज्ञापन

दरअसल बिजली बोर्ड को शिकायत मिली थी कि नगर परिषद हमीरपुर में बस स्टैंड के साथ चल रहे सैलून का भवन घरेलू है। नगर परिषद हमीरपुर के रिकॉर्ड में भी भवन का नक्शा घरेलू पाया गया है। इस भवन में दो दुकानें बनाकर यहां ब्यूटी सैलून चलाया जा रहा था। सैलून के लिए घरेलू कनेक्शन से बिजली ली गई थी।
विज्ञापन

बिजली की चोरी पकड़े जाने पर बिजली बोर्ड ने भवन मालिक को 65 हजार रुपये जुर्माना ठोका। इस मामले की शिकायत पड़ोसी ने बिजली बोर्ड और नगर परिषद से की थी। बिजली बोर्ड की कार्रवाई के बाद नगर परिषद भी हरकत में आ गई है। नगर परिषद की एक टीम शुक्रवार दोपहर को मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप है। शहर में और भी कई लोग हैं, जिन्होंने इस तरह से बिजली कनेक्शन लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस भवन में ब्यूटी सैलून चल रहा है, वह कांगजों में व्यावसायिक नहीं है। यहां बिजली चोरी करने पर भवन मालिक को 65 हजार रुपये जुर्माना ठोका गया है।
अश्वनी पुरी, एसडीओ, बिजली बोर्ड हमीरपुर
जिस भवन में ब्यूटी सैलून चल रहा है, वह रिकॉर्ड में व्यावसायिक न होकर घरेलू भवन है। इसलिए इस भवन में किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधि नहीं लाई जा सकती।
किशोरी लाल ठाकुर, ईओ, नगर परिषद हमीरपुर
सैकड़ों भवनों में गड़बड़ी
नगर परिषद हमीरपुर में इस तरह के सैकड़ों भवन हैं, जहां पर नियमों की अनदेखी हो रही है। जिन बहुमंजिला भवनों के नक्शों को टीसीपी और नगर परिषद ने पास किया है, उनकी धरातल पर पार्किंग दिखाई गई है, जबकि हकीकत में वहां पर दुकानें हैं। इसी तरह लोगों ने अपने भवनों में 5 से 10 परिवारों को किराये पर ठहराया है, जिनका बिजली मीटर भी घरेलू है। इस तरह यह भवन मालिक प्रतिमाह लाखों कमा कर सरकार को टैक्स और कई तरह के शुल्क के रूप में चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed