फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Poultry farms running inside shops and on hives

Hamirpur (Himachal) News: दुकानों के अंदर और छत्तों पर चल रहे पोल्ट्री फार्म

Wed, 11 Dec 2024 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Dec 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Poultry farms running inside shops and on hives
जिला मुख्यालय हमीरपुर में चिकन कॉर्नर की छत्त पर मुगों के लिए कबाड़ के बीच बनाया गया पिंजरा। सं
भाग-दो
विज्ञापन


चिकन काॅर्नर में जालियों में कैद मुर्गें, दाना-पानी की भी नहीं उचित व्यवस्था
जिले में बिना रोक-टोक के दुकानों में बेचा जा रहा मांस
मांस कटान के दौरान मास्क और सिर ढकना है अनिवार्य, नियमों को दरकिनार कर रहे दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के पास दुकानें और निजी भवन की छत्तें पोल्ट्री फार्म बनी हुई हैं। अधिकतर चिकन कॉर्नरों में जालियों में बंद मुर्गों के लिए दाना और पानी की उचित व्यवस्था तक नहीं है।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों को ताक पर रखकर पिंजरे में रखे जानवरों के समाने काउंटर पर दुकानदारों द्वारा बिना मास्क और सिर को ढके मांस काटा जा रहा है। इससे मांस की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मांस के अपशिष्टों को बोरियों में भरकर संपर्क रास्तों पर रखा जा रहा है, जिससे दिनभर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


चिकन कॉर्नरों और मांस कटान की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और पशुओं को अलग रखने के निर्देश दिए गए थे, ताकि मांस की गुणवत्ता सही रहे। हालांकि, वर्तमान में दुकानों में स्थिति नियमों के बिल्कुल विपरीत है। जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ मुख्य सड़क किनारे निजी भवनों की छत्तों पर दुकानदारों की ओर से टूटे हुए पिंजरों और कबाड़ के बीच गंदगी में मुर्गों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कुछेक दुकानों में पिंजरों की क्षमता से अधिक मात्रा में मुर्गों को एक साथ माह-माह तक बिना साफ-सफाई के रखा जा रहा है। ऐसे में किसी एक पशु में संक्रमण फैलने के साथ सभी पशुओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

कोट

दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर मांस कटान, पशुओं को रखने और चिकन बनाने के लिए साफ-सफाई के निर्देश बैठक के माध्यम से दिए जा चुके हैं। कुछेक दुकानों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। विभाग की ओर से शीघ्र ही दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।


अनिल शर्मा, जिला सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, हमीरपुर


ये है गाइडलान

दुकानों में सुचारु साफ सफाई हो।

पशुओं का उचित रख रखाव और दाना पानी की व्यवस्था हो।

जीवित जानवर के सामने पशुओं के कटान पर पूर्णतया: प्रतिबंध।

संचालक का चिकित्सीय रूप से फीट होना जरूरी।

मुर्गों के पिंजरों को खुली हवा और छाया में रखा जाए।

जिला मुख्यालय हमीरपुर में चिकन कॉर्नर की छत्त पर मुगों के लिए कबाड़ के बीच बनाया गया पिंजरा। सं

जिला मुख्यालय हमीरपुर में चिकन कॉर्नर की छत्त पर मुगों के लिए कबाड़ के बीच बनाया गया पिंजरा। सं

जिला मुख्यालय हमीरपुर में चिकन कॉर्नर की छत्त पर मुगों के लिए कबाड़ के बीच बनाया गया पिंजरा। सं

जिला मुख्यालय हमीरपुर में चिकन कॉर्नर की छत्त पर मुगों के लिए कबाड़ के बीच बनाया गया पिंजरा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed