फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Potholes on the road in Nadaun, obstructing traffic

नादौन में सड़क पर पड़े गड्ढे, बाधित हो रहा यातायात

Wed, 07 Apr 2021 05:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road in Nadaun, obstructing traffic
नादौन बस अड्डा के समीप सड़क पर पड़ा गड्ढा। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपडाकघर के पास सड़क में गड्ढों से लोग परेशान हैं। यह शहर का सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है। शहर की ओर जाने वाले पैदल लोग और वाहन चालक इन गड्ढों को देख कर विभाग को कोसते देखे जा सकते हैं। गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। निकटवर्ती मानपुल के पास धनेटा की ओर जाने वाली सड़क को करोड़ों रुपये की राशि से चौड़ा और पक्का किया गया। परंतु यहां भी विभाग 100 मीटर रास्ते को टारिंग करना भूल चुका है। जहां वाहन चालक बजरी पर चलते हुए विभाग को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि संबंधित विभाग इन गड्ढों को ठीक करने के लिए कहा जाएगा। अन्यथा पंचायत अपने स्तर पर इसे ठीक करवा देगी। वहीं, एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है तथा संबंधित विभाग को इन गड्ढों को भरने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed