फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Posts of Leave Reserve Tehsildar created in SDM offices: Union

एसडीएम कार्यालयों में लीव रिजर्व तहसीलदार के पद हों सृजित : संघ

Sun, 28 Mar 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Posts of Leave Reserve Tehsildar created in SDM offices: Union
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्यस्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमराज शर्मा की अध्यक्षता में हमीरपुर में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के आठ जिलों के प्रतिनिधियों एवं हमीरपुर जिले की सभी तहसीलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में एसडीएम कार्यालयों में सी श्रेणी के कानूनगो के पद एवं लीव रिजर्व तहसीलदार के पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही 2020 में बनाई गई स्थानांतरण नीति को वापस लेने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने कहा कि बैठक में लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई गई। प्रदेश भर में पटवारखानों की हालत में सुधार करने का विषय भी बैठक में रखा गया तथा यह निर्णय लिया गया है कि सरकार को इन मांगों से एक बार फिर अवगत करवाया जाएगा। पटवारियों के लिए मोबाइल फोन तथा मोबाइल भत्ता भी उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही संघ के पदाधिकारियों की सरकार के साथ बैठक हुई है। जिसमें कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी तक कई मांगें पूरी नहीं हुई हैं। जिसके चलते अब संघ के पदाधिकारियों ने सीधे तौर पर सरकार से इन मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। संघ पदाधिकारियों ने चेताया है कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वह आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed