फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Postmortem report will be sent to Mandi Forensic Lab in businessman's suicide case

Hamirpur (Himachal) News: कारोबारी आत्महत्या मामले में मंडी फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Sun, 12 Mar 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक लैब मंडी भेजा जाएगा। 13 मार्च को यह रिपोर्ट फॉरेंसिक लैब मंडी भेजी जाएगी। नौ मार्च को पंचायत बगेहड़ा निवासी एक कारोबारी ने अपने कुछ नजदीकियों की प्रताड़़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

वह शादियों में टेंट, समियाना, भोजन, म्यूजिक सिस्टम स्थापित करने के अलावा इवेंट मैनेजर का काम करता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस में कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इन लोगों पर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। मृतक विनोद नरोत्रा की पत्नी वनिता नरोत्रा ने कहा कि मेरे पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले लोगों पर पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे। मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते कहा कि उनका पति आत्महत्या करने वाला व्यक्ति नहीं था। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें लगातार डराने धमकाने और डिप्रेस्ड करने का काम किया। इसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें लगातार फोन करके परेशान कर रहे थे उनके नाम भी उन्हें मालूम हैं और उनकी फोन डिटेल भी उनके फोन पर उपलब्ध है। इसको लेकर उन्होंने हमीरपुर पुलिस को शिकायत पत्र भी दिया है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है मृतक के भाइयों ने भी पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके द्वारा जो शिकायत लोगों के खिलाफ दी गई है उस पर कार्रवाई करके न्याय दिलाया जाए। पत्नी वनीता ने कहा उनके पति से फर्जी दस्तावेज बनाकर ब्लैंक चेक साइन करवा कर कुछ लोगों ने डराने धमकाने का काम किया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्होंने जो शिकायत कुछ लोगों के नाम लिखकर उनके पास भी हैं उस पर शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा पीड़ित परिवार के सदस्यों को मजबूरन प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा। थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मंडी फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed