{"_id":"68ff4fa19fdd0aa5fc0f8083","slug":"postal-department-will-organize-two-and-a-half-letter-writing-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-171378-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डाक विभाग करवाएगा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डाक विभाग करवाएगा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता
Tue, 28 Oct 2025 04:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागी को मिलेंगे 25000 रुपये
लेटर टू माई रोल मॉडल विषय पर होगी पत्र लेखन प्रतियोगिता
आठ दिसंबर तक पत्र को डाकघर में जमा करवा सकेंगे प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डाक विभाग की ओर से देशभर में लैटर टू माई रोल मॉडल विषय पर ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई जाएगी। इसमें प्रथम वर्ग में 18 वर्ष की आयु सीमा, जबकि दूसरे वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु सीमा तय की गई है।
डाक विभाग की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन आठ दिसंबर से पूर्व करवाया जाएगा। आठ दिसंबर के बाद प्रतिभागियों की ओर से भेजे गए पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी अपने निकटतम डाकघर में पत्र में जमा या निर्धारित पत्र पेटी में डाल सकेंगे। पत्र लेखन में प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा का प्रयोग कर सकेंगे। पत्र सादे ए फोर आकार के कागज पर हस्तलिखित ही मान्य होगा। ए फोर आकार के कागज पर पत्र 1000 शब्दों से अधिक नहीं होगा । अंतरदेशीय पत्र कार्ड में शब्दों की सीमा 500 तय की गई है। पत्र लेखन में राज्य स्तर पर प्रत्येक वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार राशि 25000, द्वितीय 10000, तृतीय 5000 और राष्ट्र स्तर पर प्रथम पुरस्कार राशि 50000, द्वितीय 25000 और तृतीय 10000 रुपये तय की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर या प्रवर अधीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
कोट
डाक विभाग देशभर में प्रतियोगिता करवाएगा। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने नजदीकी डाकघरों और कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लें।- पवनजोत कौर, प्रवर अधीक्षक, डाक मंडल हमीरपुर